{"_id":"6a84a20407ee366f110fdc95","slug":"fir-registered-against-suspended-panchayat-secretary-and-panchayat-assistant-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-181991-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निलंबित पंचायत सचिव और पंचायत सहायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निलंबित पंचायत सचिव और पंचायत सहायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Tue, 18 Aug 2026 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में पंचायत सचिव गौरव शर्मा और पंचायत सहायक साबिर के खिलाफ थाना गंगोह में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एडीओ पंचायत कुशलपाल सिंह ने गंगोह थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम पंचायत खानपुर गुर्जर निवासी जाबिर, शराफत चौधरी और जुल्फकार की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर ने तीन अगस्त को दो सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति में जिला विकास अधिकारी धीरेन्द्र कुमार और दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अजय कुमार को शामिल किया गया। समिति ने अपनी जांच में पाया कि साबिर ने पंचायत सचिव के सीआरएस पोर्टल की आईडी पासवर्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को न सिर्फ निर्गत किया बल्कि कई के प्रमाण पत्रों को निरस्त भी किया। साथ ही पेंशन आदि संबंधी प्रमाण पत्र भी जारी किए।
शासकीय कार्यों में रुचि न लेते हुए पंचायत सचिव ने कार्यों में लापरवाही बरती। जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव गौरव शर्मा को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही पंचायत सहायक साबिर की बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद सहायक विकास अधिकारी पंचायत कुशपाल सिंह की तहरीर पर थाना गंगोह ने दोनों पर धोखाधड़ी, बेईमानी, आपराधिक षडयंत्र, दस्तावेजों में जालसाजी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।