पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First, power was gained in the name of Ram; now, there is looting of donations: Chandrashekhar.

राम के नाम पर पहले पाई सत्ता, अब चंदे में की जा रही लूट : चंद्रशेखर

Tue, 30 Jun 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
First, power was gained in the name of Ram; now, there is looting of donations: Chandrashekhar.
अदालत में पेश होने के बाद मीडिया से बात करते सांसद चंद्रशेखर व मौजूद पार्टी पदाधिकारी। स्रोत वी
सहारनपुर। एमपी एमएलए अदालत में पेशी पर आए सांसद चंद्रशेखर ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने अयोध्या मामले में कहा कि राम के नाम पर सत्ता हासिल की गई और अब उसी आस्था के नाम पर जुटाए गए धन में भी घोटाले के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। छोटों को पकड़कर कार्रवाई दिखाई जा रही है। छोटे मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो जाती हैं, लेकिन करोड़ों रुपये के कथित घोटाले में चुप्पी क्यों हैं। उत्तराखंड दौरे को लेकर सांसद चंद्रशेखर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि वहां पर पुलिस होती तो मामला सुलझा लिया जाता। वह हमेशा पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के अधिकारों की बात संसद में रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों से मिलने से रोका गया। यदि उन्हें मिलने नहीं दिया गया तो वह दिल्ली जाकर धरना देंगे। उत्तराखंड में पहले मुस्लिमों के साथ मारपीट हुई, बाद में पर्यटकों और फिर सिख समुदाय के लोगों के साथ। कुछ लोग जानबूझकर वहां माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मंगलवार को फिर उत्तराखंड जाने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अदालत में 40 मिनट रहे सांसद चंद्रशेखर व अन्य आठ आरोपी
सहारनपुर। अपर सत्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ एमपी-एमएलए मीनल चावला की अदालत में जारी रामनगर हिंसा मामले की सुनवाई में सांसद चंद्रशेखर समेत अन्य आठ आरोपी सोमवार को पेश हुए। इस दौरान करीब 40 मिनट तक अदालत में सांसद चंद्रशेखर मौजूद रहे। उन्होंने अपने गैर जमानती वारंट रिकॉल कराए। इसके साथ ही अदालत में चार्ज फ्रेम की कार्रवाई हुई। अब साक्ष्यों में सुनवाई अदालत में जारी रहेगी। बता दें कि महानगर के रामनगर इलाके में मई 2017 में जातीय हिंसा फैल गई थी। इसमें कई लोगों गंभीर रूप से घायल और कई वाहनों में भी आग लगा दी गई थी। वादी सुधीर कुमार गुप्ता ने थाना देहात कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने हिंसा मामले में अन्य कई प्राथमिकी दर्ज भी दर्ज किए थे। इन्हीं में से एक मामले की सुनवाई अदालत में जारी है।

विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि अदालत में 14 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही है। मामले में सांसद चंद्रशेखर, दीपक बौद्ध, कालू उर्फ अमित, कमल वालिया, कदम सिंह, अंकित, बंटी, राजन अदालत में पेश नहीं थे। इस पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। अदालत ने अगली तारीख नौ जुलाई निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed