पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five of the six closed blood banks have been approved to resume operations.

Saharanpur News: बंद हुए छह ब्लड बैंकों में से पांच को मिली दोबारा संचालन की मंजूरी

Mon, 06 Jul 2026 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five of the six closed blood banks have been approved to resume operations.
- अप्रैल में अनियमितताओं पर लगी थी रोक, मिली थीं अनियमितताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अप्रैल में औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई के दौरान बंद किए गए छह ब्लड बैंकों में से पांच को दोबारा संचालन की मंजूरी मिल गई है। करीब तीन महीने तक आवश्यक सुधार और मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के बाद विभाग ने इन ब्लड बैंकों को पुनः संचालन शुरू करने की अनुमति दे दी है। एक ब्लड बैंक अभी भी बंद है।
मुख्यालय के निर्देश पर औषधि प्रशासन विभाग की अंतरजनपदीय टीम ने अप्रैल में जिले के निजी ब्लड बैंक केंद्रों की जांच की थी। जांच के दौरान श्रीबालाजी चैरिटेबल, सुधार जन कल्याण, शहीद भगत सिंह, जीवन धारा, रिद्धि और सिद्धि में भारी अनियमितता पाई गई थी। कुछ दिन बाद सिटी लॉयंस को नोटिस जारी हुआ था। उसके संचालन पर भी रोक लग गई थी।
विज्ञापन

टीम की जांच में केंद्रों पर न तो खून देने-लेने वाले का कोई रिकॉर्ड मिला था और न ही एलाइजा टेस्ट पाया था। कमियां मिलने पर इन सभी केंद्रों के संचालन पर रोक लगा दी थी। विभाग ने संबंधित संचालकों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ब्लड बैंक संचालकों ने तय बिंदुओं की कमियों को दूर किया। इसमें करीब तीन महीने का समय लगा। अब कमियां दूर करने पर छह में से पांच ब्लड बैंकों को संचालन की अनुमति दे दी गई। जिन ब्लड बैंकों का संचालन फिर से शुरू हुआ है, उनमें श्री बालाजी ब्लड बैंक, रिद्धि व सिद्धि ब्लड बैंक, सुधार जन कल्याण ब्लड बैंक, सिटी ब्लड बैंक शामिल हैं, जबकि गंगोह के शहीद भगत सिंह ब्लड बैंक अभी भी निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर सका है, इसलिए उस पर लगी रोक फिलहाल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वर्जन
जिन ब्लड बैंकों के संचालन पर मुख्यालय की तरफ से रोक लगाई गई थी, वह हटा दी गई है। ब्लड बैंकों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आगे भी नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे। - नरेश मोहन दीपक, सहायक आयुक्त, औषधि प्रशासन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed