{"_id":"69f790906dde6fe00702e32f","slug":"happy-with-nandinis-selection-in-the-womens-t20-squad-for-the-world-cup-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174689-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विश्वकप के लिए महिला टी-20 टीम में नंदिनी के चयन से खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विश्वकप के लिए महिला टी-20 टीम में नंदिनी के चयन से खुशी
विज्ञापन
रणदेवा गांव में महिला टी 20 विश्व कप में नंदनी शर्मा के चयन पर मिठाई खिलाते ग्रामीण। स्रोत- ग्र
विज्ञापन
पैतृक गांव में ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर मनाई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेहटा (सहारनपुर)। रणदेवा गांव की नंदिनी शर्मा का महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर उनके पैतृक गांव रणदेवा में ख़ुशी मनाई गई। शनिवार रात जैसे ही नंदिनी शर्मा के महिला टी-20 विश्व कप टीम में चयन होने की खबर ग्रामीणों ने टीवी पर देखी तो वे खुशी से झूम उठे।
नंदनी शर्मा मूल रूप से रणदेवा गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में परिवार के साथ चंडीगढ़ में रह रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नंदिनी शर्मा का भारतीय टीम में चयन होने क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। नंदिनी शर्मा एक सामान्य परिवार में पलीं। नंदिनी के पिता करीब 30 वर्ष पूर्व अंबेहटा में चाय की दुकान चलाते थे। काम ठीक न चलने के कारण वे परिवार के साथ चंडीगढ़ चले गए। वहां वे वैल्डिंग का काम करके परिवार का लालन-पालन करते हैं।
नंदनी पांच बहन-भाइयों में तीसरे नंबर की हैं। परिजनों ने बताया कि नंदिनी की बचपन से ही खेल में रुचि रही है। नंदिनी ने एमए किया हुआ है। कुछ माह पूर्व ही नंदनी का आईपीएल में चयन हुआ था। आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के बाद नंदिनी का चयन महिला टी-20 विश्व कप टीम में हुआ है। नंदिनी के पिता श्याम सुंदर व माता सीमा कक्षा आठ तक पढ़े हैं। जबकि नंदिनी की बड़ी बहन नैना ने होम्योपैथी में एमडी, बड़े भाई आकाश ने बीकाम, छोटी बहन प्रेरणा ने बीटेक व छोटा भाई शुभम बीएससी कर रहा है।
परिजनों ने बताया कि जून में होने वाले विश्व कप में नंदिनी भारतीय टीम की ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगी। पूर्व प्रधान सतीश भट्ट, मास्टर नरेश शर्मा, विजयपाल सिंह, छोटा सिंह, ग्राम प्रधान सुनील शर्मा, नानक चंद, कुंवरपाल सिंह आदि ने नंदिनी शर्मा के चयन होने की खुशी में गांव में मिठाई बांटी।
Trending Videos