{"_id":"69cc293e08d18d2d0b01fc1f","slug":"holding-the-handle-the-chairman-asked-how-long-will-this-last-to-which-the-officials-remained-silent-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-172489-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चेयरमैन ने हैंडल पकड़कर पूछा, कितने दिन चलेगा, अधिकारी साध गए चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चेयरमैन ने हैंडल पकड़कर पूछा, कितने दिन चलेगा, अधिकारी साध गए चुप्पी
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। यूपी सिडको के चेयरमैन वाईपी सिंह ने मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में निर्माण कार्य की प्रगति तथा गुणवत्ता का निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। दरवाजे का हैंडल पकड़कर अधिकारियों से पूछा कि यह कितने दिन चलेगा। इस पर सभी चुप्पी साध गए। उन्होंने घटिया क्वालिटी की सभी वस्तुओं को बदलने के निर्देश दिए।
सिडको द्वारा नर्सिंग कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य 20 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। कार्य अंतिम चरण में है। मंगलवार दोपहर बाद चेयरमैन वाईपी सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने सीधे निर्माणाधीन इमारत का रुख किया। वहां उन्होंने प्रशासनिक भवन, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान भवन में लगाए गए खिड़की दरवाजों में गैप, शौचालय में लगी घटिया सेनेटरी, सीलिंग की अंदर खुली पड़ी तारों और दरवाजों खिड़कियों में घटिया क्वालिटी के हैंडल लगे देख उनका पारा चढ़ गया।
उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए इन्हें तत्काल बदलवाने के निर्देश दिए। सिडको चेयरमैन ने चेताया कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए अन्यथा जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, प्रिंसिपल डॉ. सुधीर राठी, नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कमलेश दीक्षित, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार और भाजपा के महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चेयरमैन ने फीता लेकर की नापतौल
सिडको चेयरमैन के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और ठेकेदार की सांसें अटकी रही। आर्च की मेजरमेंट में खामी देख फीता मंगवाया और खुद उसकी माप तौल की। लंबाई चौडाई में फर्क मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। टयूब लाईटों के दीवारों के मध्य में होने पर भी उन्होंने इन्हें दोबारा लगाने के निर्देश दिए। सीलिंग को अपने सामने बाकायदा खुलवाकर देखा। अंदर तारें खुली मिलने पर कहा कि प्रत्येक फ्लोर की सीलिंग खुलवाकर देखी जाए, जहां भी कमी हो उसे ठीक करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
खामियां मिलने पर बर्खास्त होंगे अधिकारी
सरसावा। निरीक्षण के बाद उन्होंने सरसावा में प्रेसवार्ता की। कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी या ठेकेदार गुणवत्ता में कमी करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन भी शामिल है।
Trending Videos