{"_id":"6a821012eb25f19eb2095f6e","slug":"illegal-firecracker-stockpile-busted-one-accused-arrested-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-181785-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली मिर्जापुर में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी से बरामद सामान। श्रोत-पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 27 कट्टों में 234 किलोग्राम सुतली बम बरामद
मिर्जापुर। अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्टरी में भंडारित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कोतवाली पुलिस ने बरामद करते हुए हापुड़ निवासी जुल्फकार को पकड़ा है।
क्षेत्राधिकारी बेहट प्रिया यादव ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्टरी का संचालन किया जा रहा है। इस पर कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह हथिनीकुंड चौकी इंचार्ज अवशेष भाटी, बादशाही बाग चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए 15 अगस्त की सुबह में लांडा पुल के पास अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में छापा मारा।
वहां थाना धौलाना जनपद हापुड़ निवासी जुल्फकार उर्फ रोकी को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि उसके द्वारा किराए का मकान लेकर फैक्टरी चलाई जा रही है। तलाशी के दौरान पुलिस ने 27 कट्टों में भरे हरे रंग के 234 किलोग्राम सुतली बम मिले। इसके अलावा एक कट्टा बड़े सुतली बम बनाने के कागज के चार किलोग्राम रैपर सहित अन्य सामान मिला है। आरोपी को विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।