सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kartik and Dev's memories live on in their friends' stories and videos.

Saharanpur News: दोस्तों की स्टोरी, वीडियो में जिंदा हैं कार्तिक और देव की यादें

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 22 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kartik and Dev's memories live on in their friends' stories and videos.
विज्ञापन
सहारनपुर। सरसावा के कौशिक विहार कॉलोनी की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। कार्तिक व देव भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें दोस्तों की स्टोरी और वीडियो में जिंदा हैं। सोशल मीडिया पर दर्द छलक रहा है। उसके दोस्त बार-बार पोस्ट कर भावुक हो रहे।
Trending Videos

कार्तिक और देव के दोस्तों में गहरा शोक है। सोशल मीडिया पर लगातार उनके दोस्त इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। कोई पुरानी तस्वीर साझा कर रहा है तो कोई साथ बिताए गए पलों की वीडियो डालकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है। दोस्तों की स्टोरी में हंसी, मुस्कान और साथ बिताए हर लम्हे की झलक साफ दिखाई दे रही है। कई दोस्तों ने वीडियो के साथ भावुक संदेश लिखे हैं। उसके दोस्त ने कार्तिक के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि मेरा भाई लाखों में एक था, तेरी खातिर तो जान भी देते कहता तो, क्यों चला गया। पोस्ट और स्टोरी में एक ही सवाल बार-बार उभर कर सामने आ रहा है, क्यों छोड़कर चला गया भाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
- चार जनवरी को इंस्टाग्राम पर की थी आखिरी पोस्ट
कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट चार जनवरी को की थी। उस पोस्ट में पहाड़ों में घूमते नजर आ रहा है। पोस्ट के साथ उसने पंजाबी गाना भी लगाया था। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद कार्तिक के इंस्टाग्राम पर फालोअर्स भी लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed