सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Laborer dies in road accident; body found on the road.

Saharanpur News: सड़क हादसे में मजदूर की मौत, सड़क पर मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies in road accident; body found on the road.
विज्ञापन
गंगोह। गांव मछरौली निवासी सोमपाल (50) की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका शव रात करीब 9 बजे गंगोह-बिडौली मार्ग पर गांव दूधला से लगभग 200 मीटर आगे सड़क किनारे पड़ा मिला।
Trending Videos


परिजनों ने बताया कि सोमपाल मजदूरी कर अपने गांव लौट रहा था। पुलिस के अनुसार उसने गांव दूधला से किसी अज्ञात बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह चलती बाइक से पीछे गिर गया होगा और उसके बाद किसी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से चला गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमपाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि 14 वर्षीय बेटा पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed