सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Man Duped of rs27.55 Lakh on Pretext of High Return Investment via WhatsApp Link

Saharanpur: व्हाटसएप लिंक ने खाली किए बैंक खाते, निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 27.55 लाख की ठगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 Jan 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर में व्हाट्सएप पर आए लिंक के जरिए निवेश में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 27.55 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Man Duped of rs27.55 Lakh on Pretext of High Return Investment via WhatsApp Link
whatsapp - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सहारनपुर जनपद में व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


थाना कुतुबशेर क्षेत्र के शारदा नगर निवासी विजय वीर सिंह घई ने बताया कि सात जनवरी को व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक आया था। लिंक भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को शेयर मार्केट से जुड़ा बताते हुए ज्यादा रिटर्न का लालच दिया। शुरुआत में भरोसा दिलाया गया कि रकम पूरी तरह सुरक्षित है और कभी भी निकाली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Today: वसंत पंचमी पर बदला मौसम..., मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर और बागपत में बारिश

कई खातों में ट्रांसफर कराई रकम
झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में कई बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए। सात जनवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 1.25 लाख रुपये एक्सिस बैंक के मां श्री कामाख्या इंटरप्राइजेज खाते में भेजे गए। इसके बाद नौ जनवरी को 5.50 लाख रुपये और 11 जनवरी को पांच लाख रुपए इसी खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा 14 जनवरी को पंजाब एंड सिंध बैंक से 4.50 लाख रुपये इंडसइंड बैंक के नियोनलैंड टेक्नो ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड खाते में भेजे गए।

17 जनवरी को आईडीबीआई बैंक से शाकरी ट्रेडर्स के खाते में छह लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। 16 जनवरी को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 75 हजार रुपये एक्सिस बैंक के खाते में और 18 जनवरी को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के जेएन ट्रेडिंग खाते में 4.5 लाख और 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए।

इस तरह 27.55 लाख रुपये की ठगी गई। पीड़ित ने निवेश की गई रकम निकालने की कोशिश की तो निकासी नहीं हो पाई। इसके बाद संपर्क करने पर संबंधित लोग फोन और व्हाट्सएप पर जवाब देने से बचने लगे। इस पर पीड़ित को ठगी का पता चला। साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed