{"_id":"6a39933b0e5de55a20059933","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-maternal-family-alleges-murder-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-178090-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती में विवाहिता वर्षा (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में पलंग पर पड़ा मिला। घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नागल थानाक्षेत्र के नंदनपुर गांव निवासी वर्षा का विवाह करीब सात वर्ष पूर्व लखनौती गांव निवासी व्यक्ति से हुआ था। दंपती की कोई संतान नहीं थी, जिसके चलते परिवार में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। बताया जाता है कि करीब दो माह पूर्व भी घरेलू कलह के चलते वर्षा मायके चली गई थी, लेकिन दोनों पक्षों के समझाने के बाद वह वापस ससुराल आ गई थी। सोमवार को वर्षा की मौत की जानकारी मिलने पर मायके के लोग लखनौती पहुंचे।
आरोप है कि तब तक पति समेत सभी ससुराल के लोग फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। मृतका के भाई रविंद्र का आरोप है कि विवाह के बाद से वर्षा का लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। रविंद्र का आरोप है कि शरीर और गले पर निशान बने हुए हैं, जिससे साफ है कि मारपीट के बाद ससुरालियों ने उसकी गला दबाकर हत्या की है। मामले में रविंद्र ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- --
शादी में दी थी बुलेट बाइक अब कर रहे थे कार की मांग
मृतका वर्षा के भाई रविंद्र ने पुलिस को बताया कि शादी में करीब दस लाख रुपये खर्च किए थे। दहेज में अन्य सामान के साथ-साथ बुलेट बाइक भी दी गई थी। मगर अब ससुराल के लोग काफी समय से कार की मांग कर रहे थे। रविंद्र ने यह भी बताया कि शादी से पहले बताया गया था कि लड़का ट्रैक्टर चलाता है, लेकिन शादी के कार्ड बंटने के बाद पता चला वह केवल मजदूरी करता है। मजबूरी में शादी करनी पड़ी
-- --
परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
- शैलेंद्र गौतम, सीओ देवबंद।