{"_id":"6a3992ac408bc92dbe08e5bb","slug":"seven-year-old-boy-sleeping-in-madrasa-dies-of-snakebite-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-178113-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मदरसे में सो रहे सात वर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मदरसे में सो रहे सात वर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोह। नकुड़ रोड स्थित एक मदरसे में थानाभवन के गांव सौंटा रसूलपुर निवासी लकब (7) पुत्र इब्राहीम की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद मदरसे में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मदरसे के एक कमरे में कई बच्चे सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक एक बालक के चीखने पर अन्य बच्चों की नींद खुल गई।
बच्चों ने शोर मचाया तो कमरे में मौजूद सांप खिड़की के रास्ते बाहर निकल गया। बच्चों ने बताया कि सांप काले रंग का था। मदरसे के जिम्मेदार लोग घायल बालक लकब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देते हुए एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया और गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया। मदरसा संचालक ने बताया कि परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं, लेकिन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा करते हुए अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही हैं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।