{"_id":"6a3993045156aba48908548f","slug":"post-mortem-report-fails-to-unravel-mystery-of-death-viscera-preserved-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-178101-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं सुलझी मौत की गुत्थी, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं सुलझी मौत की गुत्थी, विसरा सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहित प्रेमिका और प्रेमी की मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। दोनों ने कौन से जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता नहीं चल सका है। ऐसे में पुलिस ने विसरा सुरक्षित करते हुए जांच के लिए लैब भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
नागल के गांव मड़की निवासी काजल की करीब आठ महीने पहले देहात कोतवाली क्षेत्र में सुंदलहेड़ी के रहने वाले राजू से शादी हुई थी। गांव के ही अंकुश का राजू के घर आना-जाना था। ऐसे में काजल और अंकुश के बीच प्रेम पलता चला गया। इसे लेकर काजल और राजू के बीच विवाद रहने लगा। रविवार 21 जून की सुबह काजल और अंकुश गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पाली स्थित खेत में बेहोशी की हालत में मिले थे। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराते हुए शव परिजनों को सौंप दिए थे। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसमें जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होना तो आया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ कि कौन से जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। इसलिए पुलिस ने जहर का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया है। जांच के लिए लैब भेज दिया गया। उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने पर ही जहर की पुष्टि होगी। अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।