सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Met with the Municipal Commissioner to have a statue of Ambedkar installed.

Saharanpur News: आंबेडकर की प्रतिमा लगवाने के लिए निगम आयुक्त से मिले

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 29 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Met with the Municipal Commissioner to have a statue of Ambedkar installed.
विज्ञापन
सहारनपुर। 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर जयंती आ रही है। ऐसे में फिर से नगर निगम में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग तेज हो गई है। कार्यकारिणी सदस्य पार्षद मंसूर बदर और पार्षद मेनपाल के नेतृत्व में पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नगर आयुक्त शिपू गिरि से मुलाकात की। उन्होंने नगर निगम में 14 अप्रैल से पहले प्रतिमा लगवाने की मांग की।
Trending Videos

मंसूर बदर और मेनपाल ने उन्हें बताया कि जनपद में डाॅ. आंबेडकर जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाती है। करीब छह साल से नगर निगम में प्रतिमा लगवाने की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड में भी पास हो चुका है लेकिन प्रतिमा लगवाने में देरी की जा रही है। उन्होंने 14 अप्रैल से पहले नगर निगम में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगवाने की मांग नगर आयुक्त से की। पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी, इजहार मंसूरी, रईस पप्पू, पार्षद गुलज़ेब खान और पार्षद आसिफ अंसारी ने कहा कि बाबा साहेब के साथ सभी की भावनाएं जुड़ी हुई हैं, इसलिए उनकी प्रतिमा लगवाने में देरी न की जाए। मेनपाल ने नगर आयुक्त को बताया कि महानगर में जिन मार्गों पर डॉ. आंबेडकर जयंती की शोभायात्रा निकलती है, उन पर सफाई व्यवस्था और पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर कर ली जाए। मिलने वालों में पार्षद डॉ. मंसूर, पार्षद अधिवक्ता जावेद व पार्षद जफर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed