{"_id":"69dbebd49b47324a100d0f97","slug":"milk-plant-catches-fire-fuel-yard-still-blazing-after-20-hours-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173301-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मिल्क प्लांट में लगी आग, 20 घंटे बाद भी धधक रहा ईंधन यार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मिल्क प्लांट में लगी आग, 20 घंटे बाद भी धधक रहा ईंधन यार्ड
विज्ञापन
नानौता की एसएमसी फूड्स में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। श्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
- करीब एक करोड़ के नुकसान का अंदाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। क्षेत्र की एसएमसी फूड्स (मिल्क प्लांट) में शनिवार रात करीब पौने दस बजे बॉयलर के पास ईंधन यार्ड में अचानक से आग लग गई। आग लगने से यार्ड में पड़ी बैगास, पुआल सहित मशीनें व ऊपरी शेड जलकर नष्ट हो गईं। दमकल कर्मचारियों व प्लांट कर्मियों ने आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन 20 घंटे बीतने पर भी आग सुलगती रही। आग लगने से करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान की संभावना है।
बताया जाता है कि बॉयलर के ईंधन यार्ड में अचानक आग भड़की। बॉयलर के पट्टे से जली हुई पुआल गिरने से आग लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि यार्ड में रखा पुआल, बैगास, ईंधन, भारी मशीनें और ऊपर लगा शेड इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र आग की लपटों से घिर गया और अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 20 घंटे बाद भी आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है। मौके पर दमकल विभाग की लगभग आठ गाड़ियां लगातार पानी डालकर आग बुझाने में जुटी हैं, वहीं प्लांट कर्मचारी भी पूरी ताकत से प्रयास कर रहे हैं।
इस भीषण अग्निकांड में मशीनों, शेड और ईंधन के जलने से करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है, हालांकि वास्तविक नुकसान आग बुझने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
इस दौरान एचआर हेड कपिल सिंधु व प्लांट जनरल मैनेजर श्रवण कुमार पंवार ने बताया कि आग बॉयलर के पास लगी, जिससे वहां रखा बैगास, पुआल, मशीनें और शेड पूरी तरह जल गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता आग पर काबू पाने की है, इसके बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जाएगा। देर शाम तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था।
Trending Videos