{"_id":"6971296048f526a68507dcdc","slug":"no-criminal-record-no-association-with-such-people-so-where-did-the-three-pistols-come-from-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-167709-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: न आपराधिक इतिहास, न ऐसे लोगों के साथ उठना-बैठना, फिर कहां से आईं तीन पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: न आपराधिक इतिहास, न ऐसे लोगों के साथ उठना-बैठना, फिर कहां से आईं तीन पिस्टल
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। संग्रह अमीन अशोक राठी का न आपराधिक इतिहास और न ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ उठना-बैठना था, लेकिन घटनास्थल पर मिली तीन पिस्टल ने ढेरों सवाल खड़े कर दिए। बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक आम इंसान को तीन पिस्टल कहां से मिली, किसने लाकर दी। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतनी संख्या में गोली किसने उपलब्ध कराई। यह पता करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
दरअसल, जिस तरीके से अशोक ने घटना को अंजाम दिया था, उससे साफ है कि वह योजनाबद्ध तरीके से आया था। कमरे का मंजर ऐसा था कि हर किसी की रूह कांप उठी थी। अशोक को किसी पर भी रहम नहीं आया। एक के बाद एक को गोली मारता चला गया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि अशोक के पास से एक साथ तीन-तीन पिस्टल कहा से आई, जो कमरे में पड़ी मिली। इसकी तह तक जाने के लिए पुलिस ने हर बिंदु पर काम कर रही है। पुलिस को कमरे से आठ से दस खोखे व आठ से अधिक कारतूस मिले थे।
पुलिस यह भी जानने में जुटी है कि क्या अशोक ने यह हथियार हाल के दिनों में खरीदे थे या पहले से ही उसके पास थे। इसके साथ ही पुलिस उसके फोन कॉल रिकॉर्ड, लेन-देन और संपर्कों की भी बारीकी से जांच कर रही है। बरामद मोबाइल से आठ से दस दिन पुरानी कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। घर पर कौन-कौन आता था। इसके अलावा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी भी पुलिस चेक कर रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके। कॉल डिटेल और सीसीटीवी से ही मौत की गुत्थी सुलझेगी।
Trending Videos