{"_id":"69cec5704306807b35051f62","slug":"operations-of-six-blood-banks-suspended-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-172651-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छह ब्लड बैंकों के संचालन पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छह ब्लड बैंकों के संचालन पर लगी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले के छह ब्लड बैंक केंद्रों के संचालन पर रोक लगा दी है। इन पर भारी अनियमितता पाई गई। केंद्रों पर एलाइजा टेस्ट नहीं करना, कोल्ड चेन का ठीक रखरखाव न होने और बिना परीक्षण रिकॉर्ड के खून ट्रांसफर किया जा रहा था। एफएसडीए मुख्यालय के निर्देश पर गठित अंतर जनपदीय औषधि निरीक्षकों की टीम ने जिले में चैरिटेबल ट्रस्ट और सोसायटी द्वारा संचालित नौ ब्लड केंद्रों की जांच की। जांच के दौरान रक्त व रक्त घटकों के निर्धारित तापमान पर भंडारण, मानक के अनुरूप जांच, तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता, उपकरणों के संचालन और संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया गया। जांच में कई गंभीर खामियां सामने आईं।
इनमें रक्तदाताओं और रक्त प्राप्तकर्ताओं का रिकॉर्ड न होना, अनिवार्य एलाइजा टेस्ट न किया जाना, कोल्ड चेन का सही तरीके से मेंटेन न होना, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) व तकनीकी कर्मचारियों की लंबे समय से अनुपस्थिति और बिना परीक्षण रिकॉर्ड के रक्त का थोक में ट्रांसफर करना शामिल है। तीन ब्लड केंद्रों में पाई गई कमियों पर विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सहारनपुर में चेरिटेबल ट्रस्ट / सोसाइटी द्वारा संचालित नौ ब्लड बैंकों की जांच की। छह में तमाम तरह की कमियां पाई गईं।
Trending Videos