सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plastic toys are also expensive, induction sales have doubled.

Saharanpur News: प्लास्टिक के खिलौने भी महंगे, इंडक्शन की बिक्री दोगुना बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Plastic toys are also expensive, induction sales have doubled.
विज्ञापन
सहारनपुर। ईरान, अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी युद्ध का असर कई व्यापारिक क्षेत्रों पर दिखाई देने लगा है। प्लास्टिक के बने खिलौने और सामानों के दाम भी बढ़े हैं। प्लास्टिक दाना महंगा होने से बच्चों के प्लास्टिक के खिलौने करीब 15 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। इंडक्शन चूल्हों की बिक्री भी दोगुना हो गई है।
Trending Videos


दरअसल, प्लास्टिक का दाना कच्चे तेल और नेचुरल गैस से बनने वाले नेफ्था और एथिलीन से तैयार होता है। कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने और महंगा होने की आशंका के चलते प्लास्टिक से बने उत्पादों के दाम बढ़े हैं। कारोबारियों का कहना है कि कंपनियों ने भी दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं, जो खिलौना पहले 250 रुपये का आता था। अब उसके दाम 270 रुपये तक जा पहुंच गए हैं। इसके साथ ही कुर्सियां, पेन, समेत अन्य के दाम भी महंगे हुए हैं। 15 रुपये का बॉक्स 17 से 18 रुपये का मिल रहा है। इसके साथ ही कॉपी पर लगाया जाने वाला प्लास्टिक का रोल भी महंगा हुआ है। 20 लीटर की सामान्य प्लास्टिक की बाल्टी 250 रुपये से बढ़कर 275 रुपये की हो गई है। बच्चों के लिए आने वाले प्लास्टिक की ट्राई साइकिल के दाम भी एक हजार रुपये से बढ़कर 1100 रुपये हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रसोई गैस की किल्लत के बीच लोगों का रुझान इंडक्शन चूल्हों की तरफ हो रहा है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर इनकी बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। लोगों द्वारा विकल्प के रूप में इनकी जमकर खरीदारी हो रही है। कई दुकानों पर इंडक्शन चूल्हों का स्टॉक भी खत्म होने लगा है।


--- बोले कारोबारी

- अंसारी रोड पर खिलौना व्यापारी रवि ने बताया कि प्लास्टिक के दाम बढ़ने से इसका असर खिलौनों के दाम पर पड़ रहा है। इनके दाम 15 फीसदी तक बढ़े हैं।

- श्रीराम चौक स्थित दुकान के मालिक अक्षित बावा ने बताया कि उत्पादों को रैप करने की कंपनी से लेकर अन्य उत्पादों के दाम बढ़े हैं। कंपनियां पहले ही उत्पादों के दाम बढ़ा रही हैं। - इलेक्ट्राॅनिक कारोबारी बलजीत सिंह चावला ने बताया कि पिछले तीन दिनों में इंडक्शन चूल्हों की मांग में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। स्टॉक भी समाप्ति की ओर हैं। कई कंपनियों के उत्पादों के दामों में भी वृद्धि हुई है।

- इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी राजेश्वर कुमार जैन ने बताया कि इंडक्शन की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां दिन में पांच से दस पीस बिकते थे वही अब पिछले तीन चार दिनों में यह दो गुना हो गए हैं। इलेक्ट्रिक केतली की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed