{"_id":"69b312e770979b9a69041f57","slug":"increased-rush-of-people-going-to-vaishno-devi-during-navratri-long-waiting-in-trains-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-171118-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नवरात्र में वैष्णो देवी जाने वालों की बढ़ी भीड़, ट्रेनों में लंबी वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नवरात्र में वैष्णो देवी जाने वालों की बढ़ी भीड़, ट्रेनों में लंबी वेटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चैत्र नवरात्र शुरू होने में अभी एक सप्ताह शेष है। ऐसे में माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी हैं। इसका असर ट्रेनों की बुकिंग पर दिखाई दे रहा है।
सहारनपुर से गुजरने वाली हेमकुंड, शालीमार, बेगमपुरा समेत कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने के साथ ही बुकिंग भी बंद हो गई।
अगले सप्ताह से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। लोगों ने माता वैष्णों देवी जाने के लिए अभी से ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी है, ताकि सीट कंफर्म हो सकें। सहारनपुर से जम्मू हेमकुंड, बेगमपुरा, शालीमार, अमरनाथ, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें जाती हैं। जिन लोगों की सीट कंफर्म नहीं हो रही है, वह बस और हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं।
हालांकि, जिन परिवारों का बजट सीमित है, वह नवरात्र से पहले या बाद में ट्रेन में टिकट कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कारण मार्च के पूरे महीने ट्रेनों में आसानी से सीट मिलना मुश्किल हो गया है।
Trending Videos