फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Drug smuggler arrested with smack worth ₹60.40 lakh; used to supply it on a bike with a friend.

Saharanpur: 60.40 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, दोस्त के साथ बाइक पर करता था सप्लाई

Sun, 12 Jul 2026 06:01 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 12 Jul 2026 06:01 PM IST
सार

सहारनपुर जिले की गंगोह थाना पुलिस ने नशा तस्कर मुकरीम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दोस्त भाग गया। मुकरीम के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है, जो वह अपने ग्राहकों को डराने के लिए रखता था। उस पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Saharanpur: Drug smuggler arrested with smack worth ₹60.40 lakh; used to supply it on a bike with a friend.
गिरफ्तार आरोपी मुकरीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोह पुलिस ने गांव धलापड़ा निवासी नशा तस्कर मुकरीम को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 60.40 लाख रुपये कीमत की 320 ग्राम स्मैक, एक तमंचा, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई। आरोपी का एक साथी भाग निकला।
विज्ञापन

 

सीओ शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार को गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने खानपुर ताताहेड़ी चौराहे के पास गांव धलापड़ा निवासी मुकरीम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर स्मैक की खरीद-फरोख्त करता है। दोनों लोग बाइक से ग्राहकों तक स्मैक पहुंचाने जा रहे थे। सीओ ने बताया कि पुलिस को देखकर उसका साथी मौके से भाग निकला, जबकि मुकरीम पकड़ लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि बरामद तमंचा और कारतूस वह अपनी सुरक्षा और लोगों को डराने के लिए रखता था। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है। साथ ही आरोपी के मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुकरीम के खिलाफ गंगोह, नानौता, मिर्जापुर, नकुड़ और रामपुर मनिहारान थानों में लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में 17 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed