सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Elder Brother and Son Kill Younger Sibling in Family Dispute

Saharanpur: बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की हत्या, लोहे की रॉड से किए अनगिनत वार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Mar 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के बिशनोट गांव में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Saharanpur: Elder Brother and Son Kill Younger Sibling in Family Dispute
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर जनपद में लखनौती थानाक्षेत्र के बिशनोट गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos


बेटे की पिटाई से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, बिशनोट गांव निवासी रामा के पांच बेटों में सबसे छोटा मीनू था। बुधवार देर रात मीनू का बेटा अभिराज अपने ताऊ सुभाष के घर टीवी देख रहा था। इस बात पर मीनू ने बेटे को डांट दिया, जिससे सुभाष और मीनू के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: शादी में लिया एक रुपया व नारियल, मेजर ने कैप्टन दुल्हन संग रचाई शादी, दहेज के खिलाफ दिया संदेश 

लोहे की रॉड से किया हमला
विवाद बढ़ने पर सुभाष ने अपने बेटे हिमांशु के साथ मिलकर मीनू पर लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर दिया। हमले के बाद मीनू गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया और रातभर घर पर ही पड़ा रहा।

सुबह हुई मौत, आरोपी फरार
सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी यमुनानगर में रह रहे तीसरे भाई सतीश को दी। सतीश के गांव पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामला दर्ज, जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सतीश की तहरीर पर आरोपी सुभाष और उसके बेटे हिमांशु के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed