सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Fight over drain and garbage dispute in Fatehpur, 70 year old man dies due to shock

Saharanpur: फतेहपुर में नाली और कूड़े के विवाद में मारपीट, धक्का लगने से 70 साल के बुजुर्ग की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 23 Jan 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार

फतेहपुर के गांव नौसरहेड़ी में एक ही बिरादरी के लोगों के बीच विवाद हो गया, जो कि मारपीट में बदल गया। इस दौरान बुजुर्ग रामकिशन की मौत हो गई। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

Saharanpur: Fight over drain and garbage dispute in Fatehpur, 70 year old man dies due to shock
रामकिशन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव नौसरहेड़ी में नाली से कूड़ा निकालकर सड़क किनारे डालने के विवाद में हुई मारपीट के दौरान बुजुर्ग रामकिशन (70) की मौत हो गई। देर शाम तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।

Trending Videos


रामकिशन के बेटे विनोद का गांव की आबादी से सटा दो बीघा का खेत है। सड़क किनारे हैंडपंप का पानी उसके खेत में जा रहा था। बताया गया कि सुबह विनोद ने इस पानी को बंद करते हुए नाली की सफाई कर उसमें पड़ा कूड़ा बाहर निकाल कर डाल दिया। आरोप है कि इसका उसके सजातीय पड़ोसी ने विरोध किया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें वहां मौजूद रामकिशन अचानक से नीचे गिर पड़े और बेसुध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे गांव में ही चिकित्सक को दिखाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसओ विनय शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम से पहुंचे शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, पुलिस ने बताया कि अभी तक मृतक पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed