फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Fire broke out in Amazon's packaging warehouse on Court Road, two fire engines extinguished

Saharanpur: कोर्ट रोड पर अमेजोन के पैकेजिंग गोदाम में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने बुझाई, सामान जला

Fri, 07 Aug 2026 11:22 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 07 Aug 2026 11:22 AM IST
सार

कोर्ट रोड पर गिल कॉलोनी स्थित माया प्लाजा की प्रथम मंजिल पर अमेजोन का गोदाम है। यहां रखा गिफ्ट आइटम और पैकेजिंग का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Fire broke out in Amazon's packaging warehouse on Court Road, two fire engines extinguished
आग बुझाने के दौरान मशीन से धुआं निकालती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट रोड पर गिल कॉलोनी स्थित माया प्लाजा की प्रथम मंजिल पर बृहस्पतिवार रात अमेजोन के पैकेजिंग गोदाम में आग लग गई। आग से पैकेजिंग सामग्री सहित अन्य सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने दो गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन




कोर्ट रोड पर गिल कॉलोनी स्थित माया प्लाजा में प्रथम मंजिल पर बाल मुकुंद राय जायसवाल का अमेजोन की पैकेजिंग का गोदाम है। बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि पैकेजिंग के गोदाम में आग लग गई है। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने फायर स्टेशन अंबाला रोड और राकेश केमिकल चौकी पर कांवड़ ड्यूटी में तैनात फायर टैंकरों को मौके पर भेजा। 
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने पहुंचकर देखा कि प्रथम मंजिल पर पैकेजिंग गोदाम में आग लगी है। भवन में धुआं भी अधिक उठ रहा था। स्मोक एग्जॉस्टर के जरिये भवन से धुआं बाहर निकाला गया। इसके बाद लगातार पंपिंग से घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम में पैकेजिंग व गिफ्ट सामग्री, लकड़ी के फ्रेम और कंप्रेशर मशीन जल गई। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed