फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Youth abducted by men posing as STF personnel; saves his life by jumping from a moving car

Saharanpur: एसटीएफ कर्मचारी बनकर युवक को उठाया, चलती कार से कूदकर बचाई जान, ये है पूरा मामला

Fri, 07 Aug 2026 10:11 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 07 Aug 2026 10:11 AM IST
सार

विकल्प कुमार ने उत्तराखंड रोडवेज में नौकरी दिलाने के नाम पर चरथावल क्षेत्र के गुनिया जुड्डी गांव निवासी मुकेश सैनी को दो लाख रुपये दिए थे। नौकरी न लगने पर रकम वापस मांगी तो अपहरण का प्रयास किया गया। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Youth abducted by men posing as STF personnel; saves his life by jumping from a moving car
एफआईआर। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

फर्जी एसटीएफ कर्मचारी बनकर युवक के अपहरण के प्रयास के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने एक नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चंदेना कोली गांव निवासी अंकित कुमार ने एसीजेएम न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसमें बताया गया था कि उसके परिचित विकल्प कुमार ने उत्तराखंड रोडवेज में संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर चरथावल क्षेत्र के गुनिया जुड्डी गांव निवासी मुकेश सैनी को दो लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि जब काफी समय तक नौकरी न लगने पर रकम वापस मांगी गई तो आरोपी उससे रंजिश रखने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 18 जून को वह खेत पर था। इसी दौरान मुकेश सैनी अपने चार साथियों के साथ हूटर लगी बोलेरो कार में पहुंचा। उसने गांव में खुद को उत्तराखंड एसटीएफ का कर्मचारी बताया और उसके बारे में जानकारी की। 
विज्ञापन

इसके बाद वह खेत में पहुंचे और तमंचे के बल पर उसे जबरन कार में बैठा लिया। अंकित ने याचिका में बताया कि भायला गांव में डिग्री कॉलेज के सामने भीड़ के कारण कार की गति धीमी हुई तो उसने चलती कार से छलांग लगा दी।
 

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है। बताया कि घटना के बाद पहले कोतवाली और बाद में एसएसपी के यहां शिकायत दी गई। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकेश सैनी व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ अमित कुमार का कहना है मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed