फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur lamps will spread light in UK on Diwali

यूपी: दीपावली पर यूके में रोशनी बिखरेंगे सहारनपुर के दीये, गाय के गोबर से ऐसे होते हैं तैयार

Wed, 27 Sep 2023 05:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो देवेंद्र कुमार, संवाद न्यूज एसेंजी, सहारनपुर
देवेंद्र कुमार, संवाद न्यूज एसेंजी, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 27 Sep 2023 05:50 PM IST
सार

Saharanpur News : इन दीयों का निर्यात यूनाइटेड किंगडम में किया जाएगा। इन्हें 80 प्रतिशत गाय का गोबर और 20 फीसदी अन्य वस्तुओं को मिलाकर तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Saharanpur lamps will spread light in UK on Diwali
सहारनपुर में गाय के गोबर के दिये बनाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले में गाय के गोबर से तैयार होने वाले दीये इस बार दीपावली पर यूके में भी रोशनी बिखरेंगे। हाल ही में नानौता क्षेत्र के मोक्षार्थ कृषक उत्पादक संगठन को एक निर्यातक से एक लाख दीयों का ऑर्डर मिला है। इन दीयों का निर्यात यूनाइटेड किंगडम में किया जाएगा। इन्हें 80 प्रतिशत गाय का गोबर और 20 फीसदी अन्य वस्तुओं को मिलाकर तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन हुआ। मोक्षार्थ कृषक उत्पादक संगठन के स्टॉल पर आए एक निर्यातक ने गाय के गोबर से बने दीयों में दिलचस्पी दिखाई है। निर्यातक ने यूनाइटेड किंगडम में निर्यात करने के लिए एक लाख दीयों का ऑर्डर इस एफपीओ को दिया है। इन दीयों को यूके 29 सितंबर को भेजे जाने की संभावना है।

विज्ञापन

ऐसे तैयार होते हैं गाय के गोबर से दीये
एफपीओ के निदेशक ने बताया कि इन दीयों के निर्माण में 80 फीसदी गाय के गोबर का प्रयोग होता है। इस गोबर को सुखाकर बारीक कर लिया जाता है। इसके बाद उसे छानकर पाउडर बना लेते हैं। इसके बाद ग्वार गम, मुलतानी मिट्टी और चावल के आटा को मिलाकर इसे आपस में गूंथा जाता है। फिर सांचे की सहायता से दीपक तैयार कर सुखाए जाते हैं। एक महिला प्रतिदिन 1500 तक दीपक तैयार कर लेती है।

ट्रेड शो में इसकी रही काफी डिमांड
मोक्षार्थ कृषक उत्पादक संगठन के स्टॉल पर गोमय भस्म, वैदिक चाय, गाय के उपले, गो मूत्र, गेहूं का दलिया और खांड आदि की काफी मांग रही। वैदिक चाय को ब्राह्मी, शंखपुष्पी, नागर मोथा, जायफल, बनफसा, छोटी इलायची, बडी इलायची, लौंग, जावित्री, पुनर्नवा, परिजात के फूल आदि से तैयार किया जाता है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: बाइक में तमंचा रखते सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही, युवक को थाने में बैठाया, परिजनों का IG दफ्तर पर हंगामा

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हमारे स्टॉल पर आए एक निर्यातक ने गाय के गोबर से बने एक लाख दीयों का आर्डर दिया है। इन दीयों का निर्यात यूनाइटेड किंगडम में किया जाएगा। दीयों की इस खेप को 29 सितंबर को यूके के लिए भेज दिया जाएगा। - योगी अरुण कुमार सिंह, निदेशक, मोक्षार्थ कृषक संगठन

यह भी पढ़ें: यूपी: थप्पड़ कांड के बाद मेरठ में शिक्षक पर बच्चे की चोटी काटने का आरोप, हिंदू संगठनों में रोष, पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed