सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Minor misdemeanor on the pretext of marriage, objectionable video goes viral

Saharanpur: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप; प्राथमिकी दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसी के स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 10 के छात्र ने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र समेत उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Saharanpur: Minor misdemeanor on the pretext of marriage, objectionable video goes viral
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में कक्षा नौ में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसी के स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 10 के छात्र ने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र समेत उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Trending Videos


पीड़िता की मां शिक्षामित्र हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि उनकी अनुपस्थिति में आरोपी छात्र रिश्तेदार होने के चलते घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने नाबालिग बेटी से नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही स्कूल में पढ़ने के कारण आरोपी के कुछ दोस्त भी घर आने लगे और वह छात्रा को किराए के कमरे पर ले जाते थे, जहां आरोपी छात्र उसके साथ दुष्कर्म करता था।

आरोप है कि आरोपी ने छात्रा की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना ली। उन्होंने बेटी से जानकारी ली तो उसने आपबीती सुनाई। आरोप है कि नाबालिग छात्रा आरोपी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी ने साजिश के तहत उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। छात्र ने रिश्तेदार होने का भी फायदा उठाया। इस मामले में थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed