सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Police encounter with wanted criminals in cow slaughter, two caught after being shot in the leg

Saharanpur: गोकशी में वांछित बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर दो पकड़े, एक आरोपी भाग गया

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 08 Feb 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर स्थित बाग में गोवंश के अवशेष पड़े मिले थे। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया तो दो आरोपी पकड़ में आ गए। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Saharanpur: Police encounter with wanted criminals in cow slaughter, two caught after being shot in the leg
पकड़ा गया गोकश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो वांछित गौकशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक गौतस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, गोकशी के उपकरण और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
Trending Videos

 

शनिवार को थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर स्थित आम के बाग में गोवंश के अवशेष मिले थे। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हंगामा करते हुए सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर जाम लगाया था। इसी के चलते थाना कुतुबशेर पुलिस शनिवार देर रात बड़ी नहर पटरी से हबीबगढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हबीबगढ़ की ओर से एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर कुछ दूरी पर बाइक असंतुलित होकर गिर गई। पुलिस टीम को पास आता देख आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। 
 

दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा आरोपी मौके से भाग गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है। गिरफ्तार घायलों की पहचान नासिर निवासी गांव धलापड़ा थाना सरसावा व शोबान निवासी हमजा कॉलोनी देहात कोतवाली देहात (मूल निवासी गांव धलापड़ा थाना सरसावा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना कुतुबशेर में गोवध अधिनियम के तहत वांछित थे। उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed