{"_id":"6988a004641f131a400e1a0e","slug":"up-firing-between-two-parties-in-a-farm-house-over-property-dispute-in-saharanpur-youth-shot-dead-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर में प्रॉपर्टी के विवाद में फार्म हाउस में फायरिंग, पार्टनरों ने गोली मारकर की युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर में प्रॉपर्टी के विवाद में फार्म हाउस में फायरिंग, पार्टनरों ने गोली मारकर की युवक की हत्या
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: गणेशपुर गांव में स्थित शिवालिक फार्म हाउस में प्रॉपर्टी के विवाद में पार्टनरों में गोलियां चल गईं। नागल क्षेत्र के गांव निवासी शिवम की हत्या कर दी गई। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्यारोपी फरार हो गए, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं।
शिवम की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रॉपर्टी विवाद के चलते बिहारीगढ़ के गांव गणेशपुर में शिवालिक फार्म हाउस पर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसमें नागल क्षेत्र के गांव साधारणसिर निवासी शिवम सिंह (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि गाजियाबाद निवासी योगेंद्र, बुलंदशहर के रहने वाले धर्मेश घायल हुए। एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात सागर जैन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
Trending Videos
फार्म हाउस, जहां गोलीबारी हुई।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम निवासी पंकज शर्मा ने वर्ष 2019 में बिहारीगढ़ क्षेत्र में करीब 87 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। इसमें पार्टनर गाजियाबाद के योगेंद्र व बुलंदशहर निवासी धर्मेश हैं। इनके अलावा दूसरे पक्ष से देहरादून निवासी सुनील वर्मा, शक्ति सिंह, सुंदरपुर निवासी अजय सिंह भी पार्टनर हैं। शक्ति सिंह करणी सेना का उत्तराखंड का पदाधिकारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद एकत्र लोग और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिली है कि पार्टनशिप में पंकज शर्मा ने 38 लाख रुपये दिए थे। 2024 में पंकज शर्मा ने शिवालिक क्षेत्र में कुछ जमीन खरीदी थी। आरोप है कि उसमें भी दूसरा पक्ष अपनी पार्टनरशिप बता रहा था। रविवार को दोनों पक्ष गणेशपुर गांव स्थित शिवालिक फार्म हाउस पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि सुनील वर्मा पक्ष ने तीन कारों में 15-20 लोग बुला लिए। इसी दौरान सुनील वर्मा ने पंकज शर्मा की कनपटी पर पिस्टल तान दी। बीचबचाव में नागल क्षेत्र के गांव साधारणसिर निवासी शिवम सिंह आया। इस दौरान शिवम सिंह, योगेंद्र व धर्मेंश को गोली मार दी गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां शिवम सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना का पता लगते ही एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात सागर जैन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी का कहना है कि हत्यारोपियों को गिरफ्तारी किया जाएगा।
ये बोले एसएसपी
दो पक्षों के बीच पार्टनरशिप को लेकर विवाद हुआ है। एक युवक की गोली लगने से मौत हुई है। गोली चलाने वाले तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अभिनंदन सिंह, एसएसपी
दो पक्षों के बीच पार्टनरशिप को लेकर विवाद हुआ है। एक युवक की गोली लगने से मौत हुई है। गोली चलाने वाले तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अभिनंदन सिंह, एसएसपी