{"_id":"6988ca8855895898760e4482","slug":"two-wanted-accused-of-cow-slaughter-arrested-in-encounter-one-escaped-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-168968-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गोकशी के दो वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गोकशी के दो वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक भागा
विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना कुतुबशेर पुलिस की गांव हबीबगढ़ के पास हुई गोकशों से मुठभेड़
- सरसावा क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों गोकश, भागे गोकश की दबिश जारी
- एक दिन पहले गांव इस्माइलपुर स्थित बाग में मिले थे गोवंश के अवशेष
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो वांछित गौकशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक गोतस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, गोकशी के उपकरण और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
बता दें कि शनिवार को थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर स्थित आम के बाग में गोवंश के अवशेष मिले थे। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हंगामा करते हुए सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर जाम लगाया था। इसी के चलते थाना कुतुबशेर पुलिस शनिवार देर रात बड़ी नहर पटरी से हबीबगढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गांव हबीबगढ़ की ओर से एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए।
पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर कुछ दूरी पर बाइक असंतुलित होकर गिर गई। पुलिस टीम को पास आता देख आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो गोकशों के पैर में गोली लग गई। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा आरोपी मौके से भाग गया। गिरफ्तार घायलों की पहचान नासिर निवासी गांव धलापड़ा थाना सरसावा व शोबान निवासी हमजा कॉलोनी देहात कोतवाली देहात (मूल निवासी गांव धलापड़ा थाना सरसावा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना कुतुबशेर में गोवध अधिनियम के तहत वांछित थे।
Trending Videos