सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Removed the roof of the hut and kept it in Holika, angry villager set it on fire

Saharanpur: झोपड़ी का छप्पर उतारकर होलिका में रखा, गुस्साए ग्रामीण ने लगा दी आग, गिरफ्तार किया

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 02 Mar 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीपुर नौगांवा गांव में कुछ शरारती तत्वों ने एक ग्रामीण पाल्ला के घर का छप्पर उखाड़कर होलिका में रख दिया। गुस्साए पाल्ला ने होलिका में आग लगा दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे पकड़ लिया। 

Saharanpur: Removed the roof of the hut and kept it in Holika, angry villager set it on fire
दिन में होलिका में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिर्जापुर थाने के अलीपुर नौगांवा गांव में होलिका दहन से ठीक पहले एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। कुछ लोगों द्वारा एक ग्रामीण के छप्पर को होलिका में रखने से आक्रोशित होकर, उस ग्रामीण ने स्वयं ही होलिका में आग लगा दी। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने आरोपी ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos

 

जानकारी के अनुसार, नौगांवा ग्राम समूह के कुल नौ गांवों का सामूहिक होलिका दहन अलीपुरा गांव में एक ही स्थान पर किया जाता है। बीती रात, कुछ अज्ञात लोगों ने बेगपुर नौगांवा निवासी पाल्ला नामक व्यक्ति के भूसे के मकान से छप्पर उठाकर होलिका स्थल पर रख दिया। जब पाल्ला को इस बात का पता चला तो वह क्रोधित हो गया। होलिका दहन से पूर्व ही सुबह के समय पाल्ला ने गुस्से में आकर होलिका में आग लगा दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों की संयुक्त कार्रवाई से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।
 

घटना की सूचना मिलते ही सीओ एसएन वैभव पांडे और कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह तत्काल गांव पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को शांत कराया। अधिकारियों ने मौके पर ही होलिका दहन के लिए नई लकड़ी और फूंस आदि की व्यवस्था कराई और अपनी देखरेख में होलिका स्थल को पुनः तैयार करवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और परंपरागत तरीके से होलिका दहन संपन्न हुआ। सीओ ने बताया कि आरोपी पाल्ला के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed