सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: rs25,000 Rewarded Accused Nasir alias Bala Injured in Police Encounter in Deoband, Arrested

देवबंद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी नासिर उर्फ बाला पैर में गोली लगने से गिरफ्तार, साथी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Mar 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

देवबंद के बीबीपुर मार्ग पर पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Saharanpur: rs25,000 Rewarded Accused Nasir alias Bala Injured in Police Encounter in Deoband, Arrested
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देवबंद के बीबीपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।

Trending Videos


पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग
पुलिस के अनुसार मंगलवार मध्यरात्रि को पुलिस टीम बीबीपुर मार्ग स्थित चांद कॉलोनी के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मकबरा की ओर से बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद दोनों ने एक पेड़ की आड़ लेकर पुलिस पर दोबारा फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: आज उम्मीदों पर चल सकता है बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई संभव, 90 दुकानों पर संकट 

जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नासिर उर्फ बाला के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

कई मामलों में वांछित था आरोपी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नासिर उर्फ बाला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेरियान का रहने वाला है और बड़गांव तथा नानौता थानों में उसके खिलाफ गोकशी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed