सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Israel-Iran War: Gas Supply Crisis Hits Hotels & Restaurants as Pipeline Supply Stops

Israel-Iran War: होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, पाइप लाइन से गैस सप्लाई बंद, सिलिंडर भी देर से मिल रहे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Mar 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर में होटल और रेस्टोरेंट के लिए पाइपलाइन से मिलने वाली गैस सप्लाई बंद कर दी गई है। गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने और डिलीवरी में देरी से रसोई संचालन पर संकट गहरा गया है।

Israel-Iran War: Gas Supply Crisis Hits Hotels & Restaurants as Pipeline Supply Stops
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने गैस आपूर्ति को लेकर नई समस्या खड़ी हो गई है। पाइप लाइन के माध्यम से मिलने वाली गैस सप्लाई बंद कर दी गई है, जिससे कई होटल और रेस्टोरेंट की रसोई का संचालन प्रभावित हो रहा है। गैस की उपलब्धता कम होने से व्यवसायियों में चिंता बढ़ गई है।

Trending Videos


युद्ध के असर से बढ़ी गैस की कीमतें
अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगे हैं। सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही पाइप लाइन से होने वाली गैस सप्लाई भी रोक दी गई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: आज उम्मीदों पर चल सकता है बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई संभव, 90 दुकानों पर संकट

जिले में 8.33 लाख गैस उपभोक्ता
जिले में गैस उपभोक्ताओं की संख्या करीब 8.33 लाख है। प्रतिदिन औसतन 17 हजार गैस सिलिंडर की बुकिंग की जाती है। जनपद में गैस एजेंसियों की कुल 61 शाखाएं संचालित हो रही हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं तक सिलिंडर पहुंचाए जाते हैं।

सिलिंडर बुकिंग की अवधि बढ़ाई
सरकार ने गैस सिलिंडर बुकिंग की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। यानी अब उपभोक्ताओं को नया सिलिंडर बुक कराने के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा। इससे कई घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डिलीवरी में भी हो रही देरी
कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बाद भी चार से पांच दिन तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। इससे घरेलू रसोई के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट के संचालन पर भी संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed