सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Turns Pleasant as Fog and Clouds Bring Relief from Heat, air pollution increase

West UP Weather: मौसम ने बदला मिजाज, दिन में गर्मी सुबह धुंध-आसमान में छाए बादल, हवा की सेहत अभी भी खराब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Mar 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut Weather Update: मेरठ में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। धुंध और बादलों के कारण तेज धूप नहीं निकली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

Weather Turns Pleasant as Fog and Clouds Bring Relief from Heat, air pollution increase
मेरठ में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। मेरठ में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही, जबकि दोपहर होते ही आसमान में बादल मंडराने लगे। बादलों के कारण तेज धूप नहीं निकल सकी, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत महसूस हुई। आसपास के जिलों में भी मौसम नम बना हुआ है।

Trending Videos


हवा और नमी बढ़ने से बदला वातावरण 
दिन के दौरान हवा की गति में हल्का इजाफा हुआ, जिससे वातावरण में नमी बनी रही। मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन के साथ-साथ प्रदूषण स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है और प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: आज उम्मीदों पर चल सकता है बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई संभव, 90 दुकानों पर संकट

मौसम वैज्ञानिकों ने दी जानकारी
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार सुबह से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है। आसमान में बादल और धुंध के कारण धूप कम निकल रही है, जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि हवा की गति में बढ़ोतरी और वातावरण में नमी के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है।

आगे भी ऐसा ही रह सकता है मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। बादल और नमी के कारण सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप न निकलने से गर्मी का असर कम महसूस किया जा रहा है। हवा की सेहत अभी भी खराब स्थिति में है। मेरठ का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। हालांकि प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed