सब्सक्राइब करें

Saharanpur: पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, सामाजिक न्याय पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व भाई समेत 3 की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 15 May 2026 07:29 PM IST
सार

सामाजिक न्याय पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शेखर कश्यप, उनके भाई अमन और एक अन्य स्कॉर्पियो में सवार होकर जा रहे थे। नानौता के पास दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। परिजनों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Saharanpur: Scorpio collides with a tree, three including died
पेड़ से टकराकर कार का ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दरियापुर गांव के पास शुक्रवार शाम को एक भीषण सड़क हादसे में सामाजिक न्याय पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कश्यप (28) सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब उनकी स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक विशाल आम के पेड़ से जा टकराई। मृतकों में शेखर कश्यप के सगे भाई अमन कश्यप (26) और चाचा धर्मेंद्र कश्यप (24) भी शामिल हैं। कार सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 
Saharanpur: Scorpio collides with a tree, three including died
मृतक की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, कुआंखेड़ा गांव निवासी शेखर कश्यप अपने सगे भाई अमन और चाचा धर्मेंद्र के साथ स्कार्पियो कार में सवार होकर सहारनपुर में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपने गए थे। वे नानौता निवासी चालक दानिश और गांव के ही अंकित कश्यप के साथ वापस लौट रहे थे। 
 
Trending Videos
Saharanpur: Scorpio collides with a tree, three including died
मौके पर पहुंचे परिजन विलाप करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे, जब उनकी कार दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दरियापुर मोड़ के पास पहुंची, तो सड़क पर अचानक एक जंप आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार लगभग 12 फीट ऊपर उछल गई और सीधे सड़क के किनारे लगे एक घने आम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur: Scorpio collides with a tree, three including died
मौके पर एकत्र हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
तत्काल बचाव और उपचार
स्थानीय पुलिस और राहगीरों की तत्परता से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। हालांकि, सीएचसी में चिकित्सकों ने शेखर कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप और अमन कश्यप को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंकित कश्यप और चालक दानिश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Saharanpur: Scorpio collides with a tree, three including died
वह पेड़ जिससे, कार टकराई। - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक दुख और अंतिम संस्कार
इस दुखद हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के तीनों मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए। इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

ये भी देखें...
Saharanpur: आसाराम बापू आश्रम में संचालक की हत्या, सेवादार ने मारी सिर में रॉड, 5 लाख के विवाद में वारदात
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed