Saharanpur: ट्रेन से उतरते समय हादसा, जनता एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फरमान के रूप में हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जनता एक्सप्रेस से उतरते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस और आपात सेवा दल मौके पर पहुंच गया।
ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे जनता एक्सप्रेस रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान एक युवक ट्रेन से उतरने लगा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक करीब पचास मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: सपा का मिशन 2027: मेरठ की सातों सीटों पर मंथन, टिकट को लेकर खींचतान-दावेदारों की लंबी लिस्ट; सियासी हलचल तेज
आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया और ट्रेन लगभग आधे घंटे तक रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।
पंजाब से लौट रहा था युवक
करीब एक घंटे बाद मृतक की पहचान रामपुर मनिहारान के मोहल्ला सराय निवासी फरमान (२२) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के चाचा इरशाद ने बताया कि फरमान पंजाब में वेल्डिंग का काम करता था और वहीं से घर लौट रहा था।
पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।