सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A heated argument broke out between BJP leaders and the SSI at the city police station.

Saharanpur News: शहर कोतवाली में भाजपा नेताओं और एसएसआई के बीच तीखी बहस

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A heated argument broke out between BJP leaders and the SSI at the city police station.
विज्ञापन
- समझौते के लिए पहुंचे पदाधिकारियों ने लगाया अभद्रता का आरोप, सीओ को सौंपी जांच
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर कोतवाली में रुपयों के लेनदेन से जुड़े विवाद को सुलझाने पहुंचे भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कोतवाली में तैनात एसएसआई ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पता लगने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई व सीओ प्रथम मौके पर पहुंचे। बाद में कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
माधोनगर क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों के लेबल तैयार करने वाले कारोबारी के यहां काम करने वाले एक युवक पर रकम हड़पने का आरोप लगा था। यह मामला शहर कोतवाली तक पहुंचा। दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में पहुंचे। इसी विवाद को आपसी सहमति से खत्म कराने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमपाल कटारिया, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सागर कटारिया, नामित पार्षद राजेश वालिया, राहुल झांब, जसवीर मोंगा कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बातचीत के दौरान एसएसआई मान सिंह और भाजपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप लगाया कि अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए प्रेमपाल कटारिया और उनके बेटे सागर कटारिया को मुंशी कक्ष में करीब आधे घंटे तक बैठाकर रखा। उनके मोबाइल फोन भी ले लिए गए। विवाद बढ़ने पर कोतवाली परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इसी बीच सूचना मिलने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई भी कोतवाली पहुंच गए। बाद में सीओ रविकांत ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी एक विवाद के समाधान के लिए कोतवाली पहुंचे थे और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।
-- वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। पुराने मामले में दो पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था। जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच के लिए सीओ प्रथम को नामित किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed