सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A 10-minute storm caused a loss of Rs 1 crore to the power corporation.

Saharanpur News: 10 मिनट की आंधी से विद्युत निगम को लगा एक करोड़ का झटका

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A 10-minute storm caused a loss of Rs 1 crore to the power corporation.
नानौता में भूरा सिद्दीकी के मकान पर गिरा बिजली का खंभा। संवाद
विज्ञापन
- जिलेभर में 150 से अधिक खंभे और 25 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
Trending Videos

- पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिरे, आपूर्ति भी रही ठप

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। बुधवार देर रात आई 10 मिनट की आंधी ने विद्युत निगम को करीब एक करोड़ का झटका दे दिया। जिलेभर में 150 से ज्यादा खंभे और 25 ट्रांसफार्मर को नुकसान हुआ है। जगह-जगह पेड़ टूटकर लाइनों पर गिर गए। जिले में करीब 100 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार को विद्युतकर्मी दिन भर लाइनों को ठीक करते रहे।
जिले में पिछले दो तीन दिनों अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। दिन में तेज गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बुधवार रात नौ बजे अचानक तेज आंधी के बाद बारिश हुई। बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। वहीं आंधी ने महानगर से लेकर देहात क्षेत्र की बत्ती गुल कर दी। महानगर में बिजली के 10 खंभे और सात ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा। आंधी ने महानगर के कैलाशपुर बिजलीघर, आईटीआई, हाकिमपुरा बिजलीघर आदि की सप्लाई बाधित रही। कई स्थानों पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद विद्युत सप्लाई सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से ज्यादा गांवों की आपूर्ति ठप

नानौता में आंधी के चलते 18 से अधिक घंटे तक क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। मोहल्ला शेखजादगान स्थित जामा मस्जिद के पास बिजली का एक खंभा भूरा सिद्दीकी के मकान के ऊपर गिर गया। शाकंभरी क्षेत्र में उपकेंद्र बेहट से जुड़े गांव नौगांवा ग्राम समूह की बिजली फाॅल्ट के चलते सप्लाई 10 घंटे ठप रही। चिलकाना में सहारनपुर मार्ग तथा सुल्तानपुर पठेड़ मार्ग पर सड़क किनारे खड़े पेड़ गिरने से घंटों जाम लगा रहा। लखनौती में लाइनों पर पेड़ गिर गए। इसके चलते लखनौती, हरनामगढ़, पखनपुर, आलमपुर, बल्लामजरा, डबकोल्ला, भगवानपुर, सराजपुर, शकरपुर, माजरी आदि गांवों की आपूर्ति बाधित रही।
गंगोह में आंधी से लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में लगा सात किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया। शोभित यूनिवर्सिटी चौराहे पर एक बड़ा होर्डिंग उखड़कर बिजली के तारों पर जा गिरा। नानौता रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास यूकेलिप्टस का पेड़ बिजली तारों पर गिर गया, वहीं गुड़छप्पर रोड पर पॉपुलर का पेड़ सड़क पर आ गिरा। सहारनपुर मार्ग पर धलापड़ा चौकी, बीराखेड़ी और रंधेड़ी के बीच भी कई पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात प्रभावित रहा।
बेहट में देहात विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 43 गांवों की बिजली आपूर्ति रात भर बंद रही। रामपुर मनिहारान में नगर पंचायत के पास एक दीवार गिरने से पास खड़ी कई कारों को नुकसान पहुंचा। देवबंद में गंगा शुगर (औद्योगिक क्षेत्र) समेत दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप रही। नकुड़ में आंधी से दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तल्हेड़ी बुजुर्ग में भी खटोली, शाहपुर, गंझेड़ी, अंबोली, तल्हेड़ी, साखन फीडरों के लगभग दो दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही।

वर्जन
आंधी के कारण शहर और देहात क्षेत्रों में खंभे और लाइनों को काफी नुकसान हुआ है। अधिकतर स्थानों आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। जबकि बाकी पर जल्दी ही व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी। - राजेश वर्मा, चीफ इंजीनियर विद्युत निगम

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed