सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Terrorist arrested from Deoband: Connection with Jaish-e-Mohammed, Mohtashim was in contact with Pakistani

देवबंद से आंतकी गिरफ्तार: जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था मोहतशिम

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 06 Jun 2026 12:22 AM IST
सार

Saharanpur News: यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सहारनपुर के देवबंद स्थित बचीटी गांव से मोहतशिम को गिरफ्तार किया। वह ग्राम प्रधान का देवर है। उसके पास से कई डिवाइस भी बरामद गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Terrorist arrested from Deoband: Connection with Jaish-e-Mohammed, Mohtashim was in contact with Pakistani
संदिग्ध आतंकी मोहतशिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सहारनपुर के देवबंद स्थित बचीटी गांव से मोहतशिम को गिरफ्तार किया। वह ग्राम प्रधान का देवर है। उसके पास से कई डिवाइस भी बरामद गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पंजाब के मोहाली में बम विस्फोट की साजिश के मामले में यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को देवबंद के बचीटी गांव में छापा मारकर संदिग्ध आतंकी मोहतशिम (32) को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक ग्राम प्रधान अकलीमा का देवर है। वह जैश- ए- मोहम्मद और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में रहा है।
विज्ञापन

 

खुफिया इनपुट के आधार पर यूपी एटीएस के साथ पंजाब की एसटीएफ टीम बृहस्पतिवार देर रात गांव बचीटी गांव पहुंची। सटीक निशानदेही पर प्रधान के घर से संदिग्ध आतंकी मोहतशिम को पकड़ लिया गया। मोहतशिम पंजाब में अक्सर जाता रहता था। मोहाली बम विस्फोट की साजिश में उसकी संलिप्तता की जानकारी मिलने के बाद यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ बचीटी गांव में पहुंची थी। मोहतशिम का संपर्क इंस्टाग्राम व जंगी एप्लीकेशन के माध्यम से जैश- ए- मोहम्मद और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से रहा है। शहजाद भट्टी ने ही इंस्टाग्राम के माध्यम से मोहाली विस्फोट में पकड़े गए मनी सिंह से मोहतशिम को मिलवाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मोहतशिम अपने मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप अकाउंट से आतंकियों को ओटीपी उपलब्ध कराता रहा है। उस ओटीपी उपयोग संदिग्ध गतिविधियों में किए जाने की जानकारी मिली थी। एटीएस के एक अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि मोहतशिम को मोहाली में बम विस्फोट की जिम्मेदारी दी गई थी। 
 
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान एजेंसियों ने मोहतशिम के कब्जे से मोबाइल फोन समेत कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किया गया मोहतशिम देवबंद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और कई संगीन वारदातों में नामजद रहा है।

ये भी देखें...
तुषार हत्याकांड: पिस्टल बनी सबसे बड़ी कड़ी, आरोपी की रिमांड से खुलेगा राज, फरार बिट्टू-तरुण की तलाश तेज

 

इस साझा कार्रवाई में शामिल एटीएस के अधिकारी ने बताया कि हाल ही में पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों ने अमृतसर के रहने वाले मनी सिंह समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई थी। मनी सिंह के संपर्क में मोहम्मद मोहतशिम पहले से रहा है। मनी सिंह की बहन से उसकी नजदीकियों का भी पता चला है।

ये बोली ग्राम प्रधान
मोहतशिम ने मेरे परिवार को कहीं का नहीं छोड़ा। परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला दी। हम लोग किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे। 
- अकलीमा, ग्राम प्रधान, बचीटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed