सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sexually exploited a teenager, conspired to marry her, now demanding dowry

Saharanpur News: किशोरी का यौन शोषण, साजिश रच किया निकाह, अब मांग रहा दहेज

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sexually exploited a teenager, conspired to marry her, now demanding dowry
विज्ञापन
छुटमलपुर। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव टांडा मान सिंह का युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर केरल ले गया। पुलिस में शिकायत होने पर युवक किशोरी सहित लौट आया। इसके बाद आनन-फानन में दोनों ने निकाह कर कर लिया। आरोप है कि अब निकाह बनाए रखने के लिए वह बाइक, प्लाट और सैलून खुलवाने की मांग किशोरी के परिजनों से कर रहा है।
Trending Videos


थाने पर दी तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी को एक युवक जनवरी के पहले सप्ताह में बहला फुसला कर अपने साथ केरल ले गया। वहां उसने बीस दिनों तक उसे अपने साथ रखा और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। जब उसने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई और पुलिस का दबाव बना तो युवक उसकी बेटी को लेकर वापस आ गया। यहां युवक के परिजनों ने साजिश रच कर नानका में एक जगह ले जा कर दोनों का निकाह कर दिया। उस वक्त तय किया कि किशोरी के बालिग होने पर वह उसे अपने घर ले आएंगे। आरोप है कि अब युवक और उसके परिजन दहेज में दो बुलेट बाइक, मकान बनाने के लिए छुटमलपुर में प्लाट खरीद कर देने तथा सैलून कराने की मांग कर रहे हैं। ऐसा न करने पर निकाह तोड़ने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed