Saharapur: बैंडबाजों संग निकाली गई श्री राम की भव्य बारात
सहारनपुर जिले के देहात में बैंडबाजों संग श्री राम की भव्य बरात निकाली गई। राम बरात का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। सुल्तानपुर में चल रही रामलीला में राम बरात बैंड बाजों के साथ निकाली गई। शिव मंदिर में थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बरात का स्वागत किया।
विस्तार
सहारनपुर जिले सुल्तानपुर में चल रही रामलीला में राम बरात बैंड बाजों के साथ निकाली गई। राम बरात से पहले राम जी के मंढे का कार्यक्रम श्री सिद्धिविनायक सेवा दल के तत्वावधान में शिव मंदिर कंकरों वाला में हुआ। राकेश ठेकेदार के द्वारा भगवान रामचंद्र जी की आरती कर बरात को रवाना किया। शिव मंदिर तालाब वाला में थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बरात का स्वागत किया। कमेटी के संरक्षक विजय सैनी, राजपाल सैनी, जयपाल सैनी, प्रधान प्रकाश सैनी, बीसी राम, शेरसिंह सैनी, सचिव आशु सैनी, शिवनंदन शर्मा, अमरीश त्यागी आदि रहे।

अंबेहटा की राम बारात में रथ पर सवार प्रभु श्री राम व लक्ष्मण- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान के मंदिर श्री ठाकुर द्वारा से दिन मंगलवार को नगर में भगवान श्रीराम की बरात बैंड बाजों के साथ निकाली गई। राम बरात में शामिल झांकियों का उद्घाटन श्री हरि कीर्तन मंडल के पदाधिकारी, भाजपा नेता प्रवीन सैनी, कुलदीप बालियान, रविंद्र चौधरी ने फीता काटकर किया। प्रधान चौधरी जयराज पंवार, नरेश पंवार, अरुण शर्मा, पंडित दिग्विजय शर्मा, धर्मेंद्र पंवार, संदीप चौधरी, राकेश सैनी, संजय पंवार, कुलबीर सैनी, विनोद प्रजापति रहे। अंबेहटा में राम बरात धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान समिति के प्रधान सन्नी मित्तल, राजू चौधरी, सुभाष कश्यप, संदीप कश्यप, राहुल जैन, आशीष शर्मा, नरेश गोयल आदि रहे।
यह भी पढ़ें: Ramlilia: दिन में हवन, रात में रावण बन जाते हैं नितिन, ईंट सप्लाई कर राम का किरदान निभाते हैं आशु

रामपुर मनिहारान में राम बारात में शामिल भगवान श्री राम की झांकी- फोटो : SAHARANPUR