{"_id":"696fd8c48f16e43503026aa9","slug":"smart-city-projects-are-incomplete-and-must-be-completed-within-ten-days-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-167603-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्मार्ट सिटी की परियोजनाएं अधूरी, दस दिन में करनी होंगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्मार्ट सिटी की परियोजनाएं अधूरी, दस दिन में करनी होंगी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना की कई परियोजनाएं अब भी अधूरी हैं, जिनको अगले दस दिन में पूरा करना होगा। ऐसे में कार्यदायी संस्थाओं ने काम तेज किया हुआ है, जिसमें गुणवत्ता कहीं पीछे रह गई है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत कुल 102 परियोजनाएं शामिल की गई हैं। परियोजनाएं पूर्ण करने के लिए 31 दिसंबर 2025 तक का समय था। करीब 100 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और दो या तीन ही परियोजनाएं अधूरी हैं। उन्हें पूरा करने के लिए एक महीने का समय बढ़ाया गया है, जो 31 जनवरी 2026 को पूरा होगा। अधूरी परियोजनाओं में अंबाला रोड पर बन रहा हैबिटेट सेंटर और ढमोला नदी पर बन रहा पुल है।
हैबिटेट सेंटर स्मार्ट सिटी योजना की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है। इसको पूरा करने के लिए कई बार समय बढ़ाया गया, लेकिन काम लटकता चला गया। इसकी कार्यदायी संस्था भी बदली जा चुकी है। अब कार्य अंतिम दौर में है। तेजी के चलते कार्य की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। उधर, ढमोला नदी के पुल का कार्य अतिक्रमण के कारण दो महीने लटका रहा, लेकिन दावा किया जा रहा है कि एक फरवरी से पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा। हालांकि अब भी ट्रांसफार्मर और कई विद्युत खंभे इसकी निर्माण में बाधा बन रहे हैं।
स्मार्ट सिटी सहारनपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र ने बताया कि अधूरी परियोजाएं पूरी करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। उम्मीद है कि आगे समय बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Trending Videos