{"_id":"69cec51e0baa689fd70b39f4","slug":"superfast-status-to-be-removed-from-himagiri-it-will-now-run-as-an-express-train-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-172606-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हिमगिरी से हटेगा सुपरफास्ट का चार्ज, एक्सप्रेस बनकर चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हिमगिरी से हटेगा सुपरफास्ट का चार्ज, एक्सप्रेस बनकर चलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हावड़ा-जम्मूतवी के बीच दौड़ने वाली हिमगिरी से सुपरफास्ट का चार्ज हटेगा और यह ट्रेन एक्सप्रेस बनकर चलेगी। ऐसा होने से ट्रेन के किराए में पांच से 10 फीसदी तक की घटोत्तरी हो जाएगी। रेलवे की इस सुविधा का फायदा यात्रियों को मिलेगा। सुपरफास्ट का दर्जा हटने से नंबर में भी बदलाव होगा।
रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता हैं। इनमें एक्सप्रेस, मेल, सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। कई ट्रेनें ऐसी हैं, जो सप्ताह में दो दिन, तीन दिन संचालित होती है। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने और बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे नए प्रयास कर रहा है। एक ओर जहां ट्रेनों में एलएचबी कोच जोड़े जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सुपरफास्ट का दर्जा हटाकर उन्हें एक्सप्रेस और मेल बनाकर दौड़ाया जा रहा।
इसी कड़ी में अब रेलवे ने सहारनपुर से गुजरने वाली हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस का नया नंबर 13041 हो जाएगा। यह बदलाव 14 अप्रैल से होगा। खास बात यह है कि हिमगिरी को एक्सप्रेस का दर्जा मिलने से किराया भी कम हो जाएगा।
Trending Videos