सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The auspicious time for the new house was to be on February 1st, and preparations were underway.

Saharanpur News: एक फरवरी को होना था नए मकान का मुहूर्त, चल रही थी तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 21 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The auspicious time for the new house was to be on February 1st, and preparations were underway.
विज्ञापन
सहारनपुर। संग्रह अमीन अशोक राठी ने सरसावा की सावन विहार कॉलोनी में मकान बनाया है, जिसका शुभ मुहूर्त एक फरवरी को होना था। नए मकान में जाने के लिए तैयारियां चल रही थीं। मकान के मुहूर्त में बुलाने के लिए सोमवार को अशोक की पत्नी मायके पहुंची थी। मुहूर्त से पहले ही पूरा परिवार खत्म हो गया।
Trending Videos

अशोक राठी ने सबसे पहले मकान सरसावा की टीचर कॉलोनी में लिया। इस मकान में करीब दो साल तक रहे। इसके बाद मकान को बेचकर अपने गांव के रहने वाले मांगेराम के मकान किराया पर लिया। अशोक ने सावन विहार कॉलोनी में मकान बनवाया है, जिस पर कई महीनों से काम चल रहा था। नए मकान का मुहूर्त निकलवाया गया। गृह प्रवेश के लिए एक फरवरी फाइनल हुई थी। परिवार में नए मकान को लेकर तैयारियां चल रही थीं। बताया जा रहा है कि इसके लिए अशोक की पत्नी अंजिता भी सोमवार को मायके यमुनानर जिले के गांव नंदगढ़ गई थी। मकान के मुहूर्त में बुलाने के लिए न्योता दिया था। अशोक की बहन पिंकेश ने भी सावन विहार कॉलोनी में मकान निर्माणाधीन है। भाई-बहन के मकान आमने-सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इकलौता बेटा था अशोक
अशोक परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी दो बहन है। पिंकेश की शादी इस्लामपुर स्थित दैदपुरा गांव में हुई। उनके पति जयवीर सेना से सेनानिवृत्त हैं। फिलहाल किसी बैंक में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। मोना की शादी नकुड़ के गांव साढ़ौली में हुई। उनके पति यूपी पुलिस में कार्यरत हैं। अशोक चार साल से संग्रह अमीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed