{"_id":"6a0f63e7f8599df78e0bbdfd","slug":"the-eid-ul-adha-prayers-will-be-offered-at-the-eidgah-at-615-am-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-175926-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ईदगाह में सुबह 6.15 बजे अदा की जाएगी ईद-उल-अजहा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ईदगाह में सुबह 6.15 बजे अदा की जाएगी ईद-उल-अजहा की नमाज
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 22 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवबंद। ईद-उल-अजहा के मद्देनज़र ईदगाह वक्फ कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह सवा छह बजे अदा किए जाने का निर्णय लिया गया।
स्थानीय कार्यालय पर हुई बैठक में तय किया गया कि दारुल उलूम वक्फ की अतीब मस्जिद में सुबह छह बजे, दारुल उलूम की मस्जिद रशीद में सुबह साढ़े छह बजे नमाज अदा की जाएगी। जबकि मरकजी जामा मस्जिद में नमाज का वक्त सुबह सात बजे रखा गया है। कमेटी सचिव अनस सिद्दीकी ने बताया कि ईदगाह में प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान मुफ्ती सैयद अफ्फान मंसूरपुरी नमाज अदा कराएंगे।
उन्होंने नमाजियों से अपील की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी छह बजे तक ईदगाह पहुंच जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि नमाज ईदगाह परिसर के अंदर ही अदा करें और सड़कों पर नमाज पढ़ने से परहेज करें।
विज्ञापन
मौसम खराब होने की स्थिति में ईदगाह के स्थान पर मस्जिद रशीद में नमाज अदा की जाएगी। बैठक उपरांत कमेटी पदाधिकारियों ने ईदगाह का निरीक्षण भी किया।
Trending Videos