सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two cattle traders lost their lives in the accident.

Saharanpur News: हादसे में दो पशु व्यापारियों की जान गई

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two cattle traders lost their lives in the accident.
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव खजुरवाला के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से खराब खड़े टेंपो के नीचे आकर थाना जानसठ के गांव कवाल निवासी हसरत (37) व जमालू (42) की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई तथा पशु व्यापारी थे।

हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ। हसरत और जमालू गांव के ही अरशद के टेंपो में तीन भैंस लादकर गागलहेड़ी की ओर जा रहे थे। गांव खजूरवाला के निकट उनके टेंपो के अगले पहिए में पंक्चर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर टेंपो चालक अरशद अपने साथी शौकीन के साथ टेंपो का पहिया लेकर ठीक कराने के लिए नागल चला गया। इस दौरान हसरत व जमालू टेंपो के पास ही सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे पेड़ की छाया में बैठ गए।
विज्ञापन
Trending Videos

इसी दौरान गागलहेड़ी की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो कई फुट आगे जाकर डिवाइडर पर चढ़ गया और दोनों चचेरे भाई उसके नीचे दब गए। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और दोनों को बमुश्किल टेंपो के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक हसरत की मौत हो चुकी थी। जबकि जमालू को गंभीर हालत में पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। वहां से चिकित्सकों ने जमालू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। वहीं भैंसे भी जख्मी हो गई हैं।
हसरत के दो लड़के व दो लड़की हैं। जमालू के छह लड़कियां व एक छोटा लड़का है। दोनों भाइयों के पास थोड़ी जमीन खेती की बताई जाती है। दोनों पशुओं का व्यापार कर अपने घर का गुजारा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed