सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The events surrounding the birth celebration of Lord Mahavir Swami were vividly enacted on stage.

Saharanpur News: भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक की घटनाओं का हुआ जीवंत मंचन

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The events surrounding the birth celebration of Lord Mahavir Swami were vividly enacted on stage.
नानौता की रथयात्रा में शामिल जैन श्रद्धालु। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सहारनपुर। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जैन बाग स्थित प्राचीन दिगबंर जैन मंदिर में महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक की प्रमुख घटनाओं को शानदार तरीके से मंच पर जीवंत किया। मंचन को देखकर श्रद्धालु श्रद्धाभाव से भर गए।
Trending Videos


जैन मिलन महिला मंडल, चेलना की ओर से मंचन की तैयारी दो माह से की जा रही थी। कार्यक्रम में माता त्रिशला के 16 स्वप्न, राजा सिद्धार्थ द्वारा उनके फलकथन तथा 56 कुमारियों द्वारा माता की सेवा और गोद भराई का दृश्य दिखाया गया। श्रावक-श्राविकाओं ने भक्तिभाव से गोद भराई की रस्म निभाई। समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि प्रस्तुति इतनी भावपूर्ण रही कि लगा जैसे देवलोक की इंद्राणियां माता क्रियाएं कर रही हो। उन्होंने महिला मंडल के परिश्रम और समर्पण की सराहना की। भगवान के माता-पिता की भूमिका भरत जैन व रितिका जैन ने निभाई। इंद्र-इंद्राणी की भूमिका दीपक जैन व दीपिका जैन और कुबेर की भूमिका अमित जैन रहे। चेलना मंडल की अध्यक्ष चारू जैन और मंत्री मितल जैन ने कहा कि टीम और जैन समाज कमेटी के सहयोग से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि आज जब समाज में तनाव, हिंसा और असहिष्णुता बढ़ रही है, ऐसे में महावीर स्वामी के सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह के सिद्धांत हमें आपसी प्रेम, करुणा और सहअस्तित्व की सीख देते हैं। हमें चाहिए कि हम उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ, तभी सच्चे अर्थों में विश्व शांति की स्थापना हो सकेगी। इस अवसर पर संरक्षक राकेश जैन, कोषाध्यक्ष अरुण, अनिल जैन, अनुज, संदीप, नवीन, अजय, कोषाध्यक्ष शिप्रा जैन, नूतन जैन, बाला जैन, रजनी, रीना जैन, सीमा, रूपाली, सारिका जैन, रूची जैन, रूबी जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed