{"_id":"695184d15c2b9a9407071bd2","slug":"the-existence-of-the-old-congress-is-now-on-the-verge-of-extinction-keshav-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-166008-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ी कांग्रेस का अस्तित्व अब खत्म होने की ओर : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ी कांग्रेस का अस्तित्व अब खत्म होने की ओर : केशव
विज्ञापन
गंगोह रोड स्थित एमआरएस पब्लिक स्कूल में पूर्व सांसद बाबू मुल्कीराज सैनी की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 140 वर्षों की बूढ़ी कांग्रेस का अस्तित्व अब खत्म होने की ओर है। भाजपा देश का वर्तमान ही नहीं भविष्य भी है। स्वर्गीय मुल्कीराज सैनी सच्चे समाजवादी थे।
स्वतंत्रता सेनानी, विधायक और सांसद बनने के बाद भी उनके परिवार का कोई सदस्य विधायक या सांसद नहीं है। यही सच्चा समाजवाद है। नकली समाजवादी पार्टी के मुखिया की तरह नहीं। वह समाजवाद के नाम पर गुंडागर्दी और तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। केशव प्रसाद मौर्य पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता सेनानी मुल्कीराज सैनी की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर बोल रहे थे।
गंगोह रोड स्थित एमआरएस पब्लिक स्कूल में आयोजित अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ और सबका विकास के नारे पर कार्य करती है। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों ने जनता को भ्रमित किया। विपक्षी पार्टियों ने कहा कि भाजपा की सीटें यदि 400 पार चली जाएंगी तो वह संविधान को खत्म कर देगी। जबकि भाजपा संविधान और आरक्षण की रक्षक है और संविधान के हिसाब से देश को चलाने वाली पार्टी है।
कहा कि चुनाव में प्रदेश की जनता कुछ गुमराह हुई। लोस चुनाव में हमारी सीटें कम हुईं, लेकिन जैसे ही परिणाम आया तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इसके बाद जनता ने तय किया कि भाजपा को हारने नहीं देंगे। इसी का परिणाम रहा कि इसके बाद हुए हरियाणा, महाराष्ट्र के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जनता ने अपार बहुमत दिया। दिल्ली में 26 वर्ष बाद भाजपा की सरकार बनी।
कहा कि एसआईआर के बाद हुए बिहार चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। अब पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा। भाजपा सुशासन, विकास, देश और प्रदेशों की तरक्की चाहती है। आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। उन्होंने नए कानून जीरामजी का भी जिक्र किया।
Trending Videos