सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The fog slowed down the speed of the vehicles.

Saharanpur News: कोहरे ने धीमी कर दी वाहनों की रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The fog slowed down the speed of the vehicles.
सहारनपुर में घने कोहरे के बीच अपने कार्य को जाते लोग - फोटो : 1
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार को कोहरा घना होने के साथ ही पेड़ों से बारिश की तरह बरसा, जिसने जनजीवन प्रभावित रहा। देहात क्षेत्र में दृश्यता 20 से 30 मीटर रही, जबकि शहरी क्षेत्र में 80 से 100 मीटर तक थी। दोपहर दो बजे के बाद धूप निकली।
Trending Videos

जनपद में बीते तीन दिन से कोहरा आ रहा है। शुक्रवार की रात 12 बजे तक आसमान साफ था, लेकिन उसके बाद कोहरा बनना शुरू हुआ। शनिवार की तड़के तीन बजे तक कोहरा घना रूप ले चुका था। सुबह के समय जब लोग जगे तो दिन निकलने के बावजूद अंधेरा छाया रहा। इसकी वजह घना कोहरा रहा, जिसकी वजह से देहात में दृश्यता 20 मीटर तक थी। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाइवे पर सुबह दस बजे तक भी वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। उम्मीद थी कि 12 बजे तक धूप निकल आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोपहर दो बजे के बाद शहर में कोहरा छटना शुरू हुआ, जबकि देहात में ढाई बजे के बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शाम तक धूप रही। हवा नहीं चलने की वजह से लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। दोनों तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 6.5 और अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed