सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The power supply has been disrupted due to the rain, causing problems for people from the city to the countryside.

Saharanpur News: बारिश में बिजली व्यवस्था ठप, शहर से देहात तक लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 24 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The power supply has been disrupted due to the rain, causing problems for people from the city to the countryside.
पठेड क्षेत्र में तेज हवा के कारण गिरे बिजली के खंभे।स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
सहारनपुर। शुक्रवार को हुई बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जगह-जगह बिजली लाइनों में फाल्ट आने से बिजली गुल रही। महानगर के कई क्षेत्रों में आठ घंटे तक ब्लैक आउट रहा। देहात क्षेत्रों में बिजली ठप रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर देर रात तक सप्लाई शुरू हो गई थी, जबकि अधिकतर क्षेत्रों में बिजली ठप रही।
Trending Videos

महानगर के शिवाजी नगर, जैवी जैन कॉलेज रोड, आवास विकास, हकीकत नगर, सुभाष नगर, पटेल नगर, माधोनगर, पेपर मिल रोड, अंबाला रोड आदि क्षेत्रों में बिजली सप्लाई देर शाम तक बाधित रही। बिजली गुल होने से लोगों के घरों की टंकियों में रखा पानी भी खत्म हो गया। बिजली न आने से परेशान लोग बिजली घरों के सरकारी नंबरों पर जानकारी के लिए फोन घुमाते रहे, लेकिन विद्युत निगम के अभियंता लाइन में फाल्ट आने और उसे ठीक कराने की बात कहते रहे। विद्युतकर्मी जैसे ही फाल्ट ठीक करते, वैसे ही अन्य जगह पर फाल्ट हो जाता। देर शाम तक विद्युत निगम की अधिकारी और कर्मी विद्युत को सुचारू करने का प्रयास करते रहे। उधर, विद्युत निगम के मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि बारिश और तेज हवा के चलते लाइनों में फाल्ट आ गया।देर शाम तक सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलकाना में तेज हवा से बिजली के सात खंभे हुए धराशाई
चिलकाना। तेज हवा तथा बारिश के चलते गांव पठेड़ में पंचकुआं मार्ग पर बिजली की लाइन के सात खंभे उखड़कर सडक पर गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। खंभे गिरने से इस मार्ग पर आवागमन भी बाधित हो गया। गांव पठेड़, शाहपुरा, पंचकुआं, दभेड़ा, टोडरपुर, आल्हणपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। अवर अभियंता प्रवीण भगेल ने बताया कि मौसम ठीक होते ही बिजली की लाइन को ठीक करा दिया जाएगा। चिलकाना क्षेत्र में लगातार 14 घंटे से बिजली न आने से लोगों को पेयजल भी नहीं मिल पाया है।

नकुड़, रामपुर मनिहारान, शाकंभरी क्षेत्र में भी आपूर्ति ठप
क्षेत्र में बारिश के कारण करीब 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के सामने पीने के पानी के लाले पड़ गए। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे गई बिजली की आपूर्ति शाम करीब चार बजे बहाल हुई। शाम के समय बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, रामपुर मनिहारान कस्बे व देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब सात घंटे से बाधित रही। हवा रुकने पर विद्युत आपूर्ति चालू करा दी गई। शांकभरी क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े देहात विद्युत उपकेंद्र के जुड़े नौ गांवों के समूह नौगांवा की बिजली आपूर्ति पिछले 10 घंटे से बंद पड़ी है। सुबह 7 बजे विद्युत उपकेंद्र के नौगांवा फीडर से जुड़े समसपुर, चक अबाबाकरपुर, रजापुर अलीपुरा, दुल्लागढ़, बेगपुर, काशीपुर, हसनपुर, दौड़बसी आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी, जो देर शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी।


गंगोह, छुटमलपुर और नानौता में बिजली बाधित
गंगोह में रात करीब तीन बजे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी, जो देर शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी थी। तीतरों क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात दो बजे से विद्युत आपूर्ति ठप रही। करीब 24 गावों में रात से ही अंधेरा छाया हुआ है। छुटमलपुर क्षेत्र में नगर सहित देहात के गांवों की बिजली दिन भर ठप पड़ी रही। देर शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। वहीं, नानौता में करीब 15 घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed