सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The rest area on the Dehradun-Panchkula highway has become a hub for drug addicts, with no facilities.

Saharanpur News: देहरादून-पंचकूला हाईवे का रेस्ट एरिया बना नशेड़ियों का अड्डा, सुविधाएं नदारद

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The rest area on the Dehradun-Panchkula highway has become a hub for drug addicts, with no facilities.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सरसावा। देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर बना रेस्ट एरिया बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। देखरेख के अभाव में यह स्थान नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। पूरे परिसर में गंदगी के ढेर लगे हैं। शौचालय टूटे पड़े हैं और साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। रेस्ट एरिया में यात्रियों के बैठने, पीने के पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह नदारद हैं।


अमर उजाला के मेरी आवाज सुनो कॉलम में कस्बा निवासी प्रवीन कुमार ने इस समस्या को भेजा था। रविवार के अंक में इसको प्रकाशित करने के साथ ही टीम भेज कर इसकी पड़ताल कराई। रेस्ट एरिया में सबसे अधिक खराब हालत शौचालयों की मिली। अधिकतर टॉयलेट सीट और यूरिनल टूटे पड़े मिले। टंकिया तथा दरवाजे गायब हैं। गंदगी और दुर्गंध के कारण यात्री रुकने से भी कतराते हैं। स्थिति बद से बदतर है। रेस्ट एरिया बना तो दिया परंतु हाईवे ऑथोरिटी का इस और कोई ध्यान नहीं है। कुछ ट्रक चालकों ने बताया कि उन्होंने कई बार रेस्ट एरिया ठीक कराने और यहां रेस्टोरेंट संचालित कराने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------

- सरसावा निवासी प्रवीन कुमार ने कहा कि रेस्ट एरिया की बदहाली बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद मुश्किल खड़ी कर रही है। उन्हें शौच के लिए मजबूरी में खुले में जाने या लंबी दूरी तक इंतजार करने को विवश होना पड़ता है।

- मध्य प्रदेश के जीवन राठौर ने बताया कि अक्सर सामान लेकर हाईवे पर आना जाना लगा रहता है।लंबे सफर के बाद रेस्ट करने के लिए यह बनाया गया था लेकिन यहां की हालत देखकर रुकने का मन नहीं करता।
- लुधियाना निवासी कार चालक नीरज कुमार ने बताया कि शौचालय इतने गंदे हैं कि उनका इस्तेमाल करना मुश्किल है। ना ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था है। इसलिए प्राइवेट स्थानों पर रुकना पड़ता है।जिससे आर्थिक बोझ ही बढ़ता है।
- नोएडा के ट्रक चालक किशन पाल ने कहा कि थकान के बावजूद यहां रुकने की बजाय आगे बढ़ना ज्यादा सही समझता हूँ। वाहनों से टैक्स वसूलने के बावजूद कोई बुनियादी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed