{"_id":"69b9aeae8ca8b20dbc0ffabc","slug":"the-sant-ravidas-temple-will-be-beautified-at-a-cost-of-106-crore-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-171509-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 1.06 करोड़ रुपये से होगा संत रविदास मंदिर का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 1.06 करोड़ रुपये से होगा संत रविदास मंदिर का सुंदरीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। नकुड़-शाहजहांपुर रोड पर गांव लतीफपुर के निकट स्थित वर्षों पुराने प्रसिद्ध संत शिरोमणि रविदास मंदिर के सुंदरीकरण और पर्यटन विकास के लिए 106.27 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शासन ने इसकी पहली किस्त लगभग 72 लाख रुपये जारी कर दी गई है।
विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि इस योजना के तहत मंदिर का जीर्णोद्धार, श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं और भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
इससे नकुड़ विधानसभा क्षेत्र की पर्यटन छवि को नई पहचान मिलेगी। विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिसमें होल निर्माण, सार्वजनिक शौचालय, टाइल्स का निर्माण, सोलर पैनल, साइन बोर्ड, बेंच और डस्टबिन की व्यवस्था शामिल है।
यह पहल श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुदृढ़ करेगी और नकुड़ विधानसभा क्षेत्र की धार्मिक पर्यटन छवि को नई पहचान देगी।
क्षेत्र वासियों ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय विधायक मुकेश चौधरी का आभार व्यक्त किया है।
Trending Videos